Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Jul-2021

1 यह खबर हर अभिभावकों को अलर्ट करने वाली है। 14 साल की किशोरी ने 5वीं मंजिल से मौत की छलांग लगा दी। 8वीं की ये छात्रा पढ़ाई में अव्वल थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। मां-बाप की इकलौती संतान थी। मां नामी स्कूल में टीचर हैं, तो पिता भोपाल स्मार्ट सिटी में सिविल कांट्रेक्टर हैं। 13 दिन से भोपाल में मौजूद पिता को समझ में नहीं आ रहा है कि बेटी ने ऐसा क्यों किया? हैरानी ये भी है कि महज 10 मिनट पहले मां से मोबाइल पर आखिरी बार हुई बातचीत के दौरान ऐसा क्या हुआ कि उसने जान दे दी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इस मामले को सुसाइड ही माना है। दोपहर में बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बच्ची की मां बदहवास है। वह थोड़ी-थोड़ी देर में बेहोश हो जा रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर गई थी। देखा तो बच्ची के पैर में काई लगी थी। टीम घटनास्थल का भी मुआयना किया। पुलिस इस बात को लेकर जांच कर रही है कि बच्ची ने सुसाइड किया है या उसे किसी ने धक्का दिया है। 2 रांझी तहसीली अंतर्गत न्यू कचनपुर भड़पुरा में भूमाफियाओं द्वारा एक रिटायर्ड रेलवे पुलिस कर्मी की 2700 वर्ग फुट भूमि को कब्जा कर उसकी फर्जी रजिस्ट्री करने का मामला प्रकाश में आया है पीडि़त परिवार विगत 2 सालो से अपने साथ हुई जालसाजी की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट से लेकर थाने के चक्कर काटने मजबूर है,,लेकिन कुर्सी पर बैठे अधिकारीयो के कानों में पीडि़त के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पर कार्यवाही करने की फुर्सत तक नही। 3 बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में प्रर्दशन कर रहे युवक कांग्रेसियों केा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को पुलिस ग्राउंड की खुली जेल ले जाया गया और मुचलका भरवाने के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक कंाग्रेसियों के पास प्रदर्शन के लिये कोविड प्रोटोकॉल के तहत अनुमति नहीं थी इसलिये उनहेें गिरफ्तार किया गया है। देर शाम तक पूरी कागजी कार्रवाई के बाद युवक कांग्र्रेसियों को रिहा किया गया। 4 सतना के एक अस्पताल में जन्मे शिशु का फेफड़ा 40 और हार्ट80 फीसद ही काम कर रहा था। 20 दिन के नवजात को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां परीक्षण उपरांत कंजेनिटल डायफ्रेगमेटिक हार्निया नामक दुर्लभ बीमारी का पता चला। इस बीमारी के कारण नवजात के रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा 80 फीसद हो गई थी। जांच से पता चला कि नवजात जन्मजात विकृति की चपेट में है। जिसका दिल दाहिनी तरफ तथा पेट के अंग बायीं तरफ छाती में चिपके थे। शिशु शल्य चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों ने नवजात के उपचार का बीड़ा उठाया। 5 जबलपुर क्राइम ब्रांच और गोहलपुर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात में ट्रांसपोर्ट नगर में दबिश दी। टीम ने एक गोदाम से 7400 लीटर डीजल जब्त किए। इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। वहीं डीजल बिक्री के रखे 66 हजार रुपए नकदी भी जब्त किए। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का गोदाम प्रशासन ने सील कर दिया है। 6 कुंडम थाना क्षेत्र के अंतगर्त बघराजी गांव का रहने वाला एक 24 वर्षीय युवक जबलपुर स्थित चेरीताल में अपने नाना नानी के यहां घूमने के लिए आया हुआ था जहां से हुआ है 5 दिन पूर्व भेड़ाघाट घूमने के लिए आया हुआ था इसी दौरान है नहाते समय गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई। 7 मानसून के सीजन में धूप के साथ बारिश का मेल लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। गत सुबह और फिर शाम बाद जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। लेकिन शनिवार की सुबह सूरज निकलते तेज धूप लोगों को चुभने लगी। उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। बारिश न होने से के कारण वातावरण में फिर उमस भरी गर्मी का अहसास बढने लगा है।