Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Jul-2021

4 दिन पहले हुई लूट का खुलासा कटनी पुलिस ने कर दिया है। हालांकि मामला संदिग्ध होने के चलते शिकायत को जांच में रख 24 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की थी। वही जब जांच खत्म हुई तो पता चला शिकायतकर्ता सुभाष रॉय गांजे के कारोबार में संलिप्त था वही बेटी की शादी में पैसे की जरूरत देखते हुए खेती के पैसों से गांजा लेने आया हुआ था लेकिन गाड़ी सवार 4बदमाशो ने नकली गांजा दिखाकर सुभाष राय से 90 हजार समेत मोबाइल फोन लूट कर ले गए। वही एसपी मयंक अवस्थी ने सायबर सेल से लेकर विभिन्न थानों के टीआई से टीम गठित कर जांच के आदेश दिए जिसके 36 घंटे बाद भी पूरे मामले का खुलासा हो गया और आरोपी पुष्पेंद्र सिंह, राजू राठौर अनिल कोल समेत गुड्डा राय को गिरफ्तार कर धारा 397, 392 के तहत अपराध दर्ज किया। वही आरोपियों ने लूट में उपयोग हुई गाड़ी, 1 एयर गन, चाकू समेत 2 पुलिस की वर्दी जब्त की है।