Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Jul-2021

रोक के बाद भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के गृह जिले में अवैध रेत खनन लगातार जारी है। रेत नाके के मामले में ग्रामीण कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई.. मामला नसरुल्लागंज के ग्राम पंचायत चीच का है। जहां पावर मेक कंपनी के नाके को हटाने के लिए ग्रामीण हर तरह का प्रयास कर चुके हैं इसके बाद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम में बना रेत का अवैध नाके जिसके कारण आए दिन लड़ाई झगडे होते रहते हैं। जिसके कर पूरे गांव मे भय का माहौल बना रहता है। ग्राम की महिला एवं पुरुष सभी परेशान हैं।ग्राम की महिलाओं ने बताया कि मौके पर लोग आपत्तिजनक स्थिति में रहते हैं जिसके कारण हमारा चलना फिरना भी मुश्किल हो गया है। उनकी मांग हैं कि नाके को जल्दी से जल्द हटाया जाए।