Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Jul-2021

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली । उनके मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल छा गया राजधानी भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक कृष्णा घाडगे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आतिशबाजी कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्री बनने पर जश्न मनाया । इस दौरान घाडगे के साथ बड़ी संख्या में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मौजूद रहे ।