Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-Jun-2021

खेल मैदान पर अतिक्रमण कर खेती करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीहोर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। मामला सीहोर जिले के ग्राम पंचायत धबोटी का हैं, जहां ग्राम में शासकीय खेल मैदान पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर लिया है। ग्राम पंचायत धबोटी के उप सरपंच ईश्वरसिंह ठाकुर ने बताया कि सर्वे नंबर 459/1/2 पर खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया था। इस प्रस्ताव के अंतर्गत शासकीय भूमि पर खेल का मैदान का कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका था। लेकिन खेल मैदान पर ग्राम के ही राजेश वर्मा पुत्र रामप्रसाद,सुरेश पुत्र लक्ष्मीनारायण एवं अरविन्द पुत्र चंदर सिंह द्वारा बने हुए खेल के मैदान को तोड़कर ट्रैक्टर चलाकर खेल के मैदान को खेत के रूप में तब्दील किया जा रहा है।