Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Jun-2021

बालाघाट। कोरोना संक्रमण काल के दूसरे दौर में जहां एक ओर जनप्रतिनिधियों ने सामने आकर जनता को इस संक्रमण से बचाने के लिये अथक प्रयास किए वहीं दूसरी ओर जरूरतमंदों को खाद सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये समाजसेवियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हम बात करें गुलमोहर फाउंडेशन की, जिनके डायरेक्टर अनुराग चतुरमोहता ने अपनी टीम के सहयोग बालाघाट लालबर्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणजनों के घरों तक उन्हें राशन किट और कोरोना से पीडि़त मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेण्डर, आवश्यक दवाएं सहित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया गया। इसके अलावा गुलमोहर फाउंडेशन के संचालक अनुराग द्वारा ऑक्सीजन की कमी के चलते हो रही मरीजों की मौत व ऑक्सीजन सिलेण्डर के लिये परेशान हो रहे मरीजों को ऑक्सीजन सुविधा दिलाने की मंशा से ३० ऑक्सीजन कांसट्रेटर मशीन भी खरीदकर प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि गुलमोहर फाउंडेशन के द्वारा कोरोना के पहले दौर में भी जरूरत मंदों की मदद के लिये आगे आकर सेवा कार्य करने की बात अनुराग चतुरमोहता ने ईएमएस टीवी से चर्चा के दौरान कहीं। बालाघाट से प्रदीप सर्राठे के साथ महेश दौने की रिर्पोट