Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
27-Jun-2021

अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम लखनवाडा निवासी गांव के दो बच्चे झिरिया में नहाते समय गहराई में जाने से डूब गए और दोनों सगे भाईयों की मौत हो गई। खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर लखनवाड़ा निवासी दो बालक 3 वर्षीय श्रीकांत और 5 वर्षीय सिद्धांत पिता गोलू कहार गांव की झरिया में नहा रहे थे तभी झरिया में पानी अधिक होने की वजह से गहराई में चले गए और देखते ही देखते दोनों डूब गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार देर रात शहर के स्टेडियम ग्राउण्ड के सामने दो सगे भाइयों में पैसे को लेकर विवाद हो गया जिसमें बड़े भाई मुबीन की मौत हो गई,कोतवाली टीआई मनीष राज भदौरिया ने बताया कि थुंननी उर्फ शादाब निवासी अली नगर द्वारा अपने भाई से पैसे मांग की गई ,मुबीन द्वारा मना करने पर आरोपी शादाब ने कटर से उसके पेट के ऊपर पसली पर वार कर दिया,जिससे अस्पताल ले जाया गया जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,बताया गया कि आरोपी शादाब आदतन अपराधी है, जिस पर हत्या की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। छिन्दवाड़ा नागपुर हाईवे का निर्माण हुए 6 साल बीत जाने के बाद भी गहरानाला पुल का निर्माण आज भी अधर में लटका हुआ है। आईआईटी के इंजीनियर तक इस पुल पर काम कर चुके है परन्तु नतीजा सिफर रहा। जिससे गहरा नाला में थोड़ी बारिश में ही जाम लग जाता है जिससे कई बार एमरजेंसी सेवाओ में असर पड़ता है कई बार देखा गया है कि जाम में एम्बुलैंस घंटों फसी रहती है।ऐसा ही नज़ारा शुक्रवार की दरमियानी रात को देखने मिला जिसमे गहरा नाला में आई बाढ़ के कारण छिंदवाड़ा नागपुर हाईवे पर लगभग 4 घंटे जाम लगा रहा। अनलॉक की गाइडलाइन में रविवार कोरोना कर्फ्यु रखा गया था जिसे शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा समाप्त करने की घोषणा कर दी गई थी,इसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा रविवार बाजार खुलने के आदेश जारी कर दिए थे इसके बाद आज दिन से ही बाजार में सुस्ती देखी गई,आम दिनों की अपेक्षा आज दुकाने भी बहुत कम खुली दिखाई दी एवम सड़को पर भी आम दिन की अपेक्षा बहुत कम आवाजाही देखी गई। आज किसी की भी रिपोर्ट पोसिटिव नही आई है ,वही 3 मरीज़ उपचार उपरांत स्वस्थ हुए है।जिसके साथ अब जिले में केवल 5 संक्रमित बचे है।वही स्वास्थ विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार किसी की भी संक्रमण से मृत्यु नही हुई है।