Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Jun-2021

टीकमगढ़ के जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के भतीजे अतुल खटीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह सत्ता की हनक के चलते एक समारोह में बन्दूक से हर्ष फायर करते दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ अतुल खटीक ही नहीं, बल्कि इस वीडियो में एक मासूम को किताबों की जगह हाथों में हथियार थमाकर शादी समारोह में ख़ुशी मनाते दिखाई दे रहे हैं। मामला टीकमगढ़ जिले के सिल्वर रिसोर्ट का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि टीकमगढ़ शहर में हर्ष फायरिंग से कई वारदातें हो चुकी हैं और कई युवकों को अपनी जान से जाना पड़ा। इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अतुल खटीक जतारा विधायक और भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक के भतीजे हैं कुछ दिनों पहले वे सिल्वर रिसार्ट होटल में एक समारोह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने अपने साथियों के साथ हर्ष फायरिंग की। अब देखना ये है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक के भतीजे पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है। टीकमगढ़ से आमिर खान की रिपोर्ट