क्षेत्रीय
मप्र के शिवपुरी जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान में महिलाओं के लिए कोविड वैक्सीनेशन पिंक बूथ बनाए गए। इन पिंक बूथ पर महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं दी गईं। इस दौरान शिवपुरी शहर के एक वार्ड में यहां पर आने वाली महिलाओं के पहले मेंहदी लगाई गई इसके बाद कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। मेंहदी के साथ यहां पर महिलाओं में वैक्सीनेशन के प्रति खासा उत्साह देखा गया।