Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Jun-2021

कोरोना वैक्सीन को लेकर जहाँ ग्रामीण इलाकों के लोगों मैं भय की स्थिति बनी हुई और लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे है वही मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से अच्छी खबर निकलकर आई है, जिले से 180 किमी दूर सीएम शिवराज सिंह चौहान की बुधनी विधानसभा के तीन ग्राम पचांयत पहाड़खेडी, सीगांव और इटारसी अपनी जागरुकता और सूझबूझ की वजह से सौ प्रतिशत वैक्सीनेट हो गए है.. इसमें सभी लोगो को वैक्सीन का फर्स्ट डोज लग चुका है। लगातार इस गांव में जिला प्रशासन और समूह की महिलाएं की सूझबूझ से सभी ग्रामीणों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया गया। ईएमएस टीवी की टीम ने पहाड़खेडी गांव पहुंचकर सौ प्रतिशत हुए वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों ओर पचांयत सचिव महिला बालविकास की कार्यकर्ता से बातचीत की ।