Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Jun-2021

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के द्वारा इन दिनों जिले में अवैध गतिविधियों के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके बाद लगातार जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। आज बड़वारा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चंदिया जिला उमरिया तरफ से एक पिकअप मे अवैध रूप से शराब बड़वारा तरफ आ रही है जिसके बाद कार्य़वाही करते हुए कटनी पुलिस ने 165 पेटी अवैध शराब परिवहन करते चालक को गिरफ्तार कर एक अन्य पर भी मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जप्त की गई अवैध शराब साढ़े 7 लाख रुपए है ।