Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Jun-2021

भाजपा नेता पूर्व पार्षद चिंतामन महाजन के साथ इफको फर्टिलाइजर कंपनी के द्वारा पचास हज़ार ठगी का मामला सामने आया है पूर्व पार्षद के द्वारा ऑनलाइन इफको फर्टिलाइजर कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ऑनलाइन पचास हज़ार जमा कराए लेकिन बाद में पिचहत्तर हज़ार की और मांग किए जाने पर मामला संदिग्ध दिखाई देने पर जब पूर्व पार्षद के द्वारा बैंक खातों की जांच कराई गई तो वह इफको फर्टिलाइजर कंपनी फर्जी निकली जिसके बाद पूर्व पार्षद ने सिटी कोतवाली पहुंच ऑनलाइन ठगी होने का मामला दर्ज कराया है। पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता चिंतामन महाजन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि क्योंकि ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री के फोटो लगे होने से उन्होंने इस पर विश्वास करते हुए फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन सबमिट किया और राशि भरी लेकिन बाद में पूरा मामला फर्जी निकला जिसकी उन्होंने पुलिस एवं साइबर सेल में शिकायत की है। बाइट चिंतामन महाजन भाजपा नेता