Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Jun-2021

लांजी के पूर्व विधायक किशोर समरीते भोपाल से गिरफ्तार बालाघाट के लांजी क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोर समरीते को शनिवार को भोपाल से भरवेली पुलिस ने पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया, हालांकि इस मामले में यह भी बताया जा रहा है कि किशोर समरीते ने पिछले दिनों समाजसेवी राजेश पाठक पर 2,00,000 गायों को कटवाने का आरोप लगाया था, इस आरोप के तहत समाजसेवी राजेश पाठक ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के समक्ष पहुंच कर शिकायत सौंपी थी, इस शिकायत के आधार पर भरवेली थाना में शुक्रवार को मामला कायम किया गया, जिसके तहत बालाघाट के भरवेली पुलिस को भोपाल भेजा गया और किशोर समरीते को गिरफ्तार किया गया