Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Jun-2021

टीकमगढ़ से भाजपा विधायक राकेश गिरी को सिंधिया समर्थक कार्यकर्ता से पंगा लेना भारी पड़ गया है l इसके लिए भाजपा विधायक को सार्वजानिक तौर पर माफी भी मांगनी पड़ी है। दरअसल क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में आगबबूला होने वाले भाजपा विधायक राकेश गिरी की पार्टी आलाकमान ने राजधानी भोपाल बुलाकर जमकर क्लास ली । इसके बाद उनके गुस्से की हवा निकल गई है । बैठक में सिंधिया समर्थक मंत्री सुरेश धाकड़ के सामने राकेश गिरी ने सिंधिया समर्थक एक कार्यकर्ता पर चंदा बसूली के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक और अन्य भाजपा नेताओं को भी जमकर खरी खोटी सुनाई थी। बैठक का वीडियो वायरल होते ही पार्टी ने विधायक राकेश गिरी को भोपाल तलब किया था।