Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Jun-2021

राजधानी भोपाल पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है । पिछले कई दिनों से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विजयवर्गीय ने विराम लगा दिया है । उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही चलेगा और अभी कहीं कोई परिवर्तन होने की बात नहीं है । जहां तक मेल मुलाकातों का सवाल है तो कोरोना काल में समय होने के चलते वह सभी लोगों से मुलाकात कर रहे हैं ।