Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Jun-2021

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनअभियान परिसद द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अनेक अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर जिले के नागरिकों से अपील की है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज से प्रदेश में शुरू किये गये अंकुर कार्यक्रम के तहत कम से कम एक पौधा रोपित कर उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस का मुख्य विषय "पारिस्थितिकी तंत्र की पुन: स्थापना" है। दुनियाभर में वनों को हो रही क्षति से जैव-विविधता प्रभावित हो रही है। परिणाम स्वरूप अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। ठाकुर ने कहा कि जैव-विविधता और इससे जुड़ी श्रृंखलाओं में संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी वनस्पति एवं वृक्ष हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ वातावरण के लिए सभी नागरिकों से पौधा लगाने एवं उसकी देखरेख की अपील की। इस मौके पर उद्यानिकी विभाग से सहायक संचालक राजकुमार सगर, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक पारुल उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।