Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Jun-2021

1 आज जारी मेडिकल बुलिटिन के अनुसार 5 नए संक्रमित मिले है और साथ ही 11 मरीज़ उपचार उपरांत संक्रमण से मुक्त हुए है।इसके बाद मात्र 56 व्यक्तियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।वही स्वास्थ विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार किसी की भी संक्रमण से मृतयु नही हुई है। 2 छिन्दवाड़ा अनलॉक में तय हुए ऑड ईवन फॉर्मूले को मंगलवार को लागू किया गया। कलेक्टर सौरभ सुमन एवं निगमायुक्त हिमांशु सिंह के आदेशानुसार नगर निगम के राजस्व अमले ने शहर की सभी दुकानों में 1 एवं 2 नम्बर प्रदान किये थे। इस व्यवस्था का उल्लंघन करने वाली दुकानों पर गुरुवार को जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही की। इस कार्यवाही में स्टेडियम ग्राउंड के सामने की एक कपड़ा दुकान को सील किया गया। बुधवार को सील की गई दो दुकानों के ताले भी जुर्माना करने के बाद खोले गए। इसके साथ ही 12 दुकानों सहित सील खोली गई दुकानों में कुल पन्द्रह हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही बिना मास्क घूम रहे 40 लोगो पर 4000 रुपये जुर्माना किया गया। 3 जुन्नरदेव में अज्ञात कारणों से महिला ने आत्महत्या कर ली |पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वन ग्राम कालीमाटी तहसील रोड निवासी भागवती उइके का कुएं में शव मिला |जिसने कल रात शादी से आने के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली | मृतक महिला जुन्नारदेव नगर में पशु का चारा बेच कर अपना घर परिवार चलाती थी | पुलिस ने कुएं से शव को निकालकर पंचनामा कर मामला पंजीबद्ध किया गया | शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा | 4 कलेक्टर सौरव सुमन ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, बैठक में जिला पंचायत के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे, इस बैठक में वर्चुअली जिले के संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.. 5 तामिया क्षेत्र के वार्ड 22 की महिलाओं ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें क्षेत्र के कुछ लोगो पर घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है । महिलाओं का कहना है कि 35 वर्षो से लगभग 50 परिवार यंहा निवासरत हैं, जिसमें शासन की समस्त योजनाओं के अंतर्गत लाभ भी मिला है, लेकिन क्षेत्र के एक दबंग के द्वारा मकान खाली करने की धमकियां दी जा रही है जिसपर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। 6 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना काल में काम करने वाले समस्त जिले के सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों से उनके कार्यों की तारीफ़ की व कौन-कौन से कार्य किस किस प्रकार किए गए ऐसे कार्यों की जानकारी साझा करने कहा , साथ ही सामाजिक संस्थाओं को उत्साहवर्धन किया, कोरोना काल मे गांव-गांव जाकर सामाजिक संस्था द्वारा जो कार्य किए गए हैं उसकी सराहना की।साथ ही कॉन्फ्रेंस के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विनोद तिवारी द्वारा कांफ्रेंस में हुई चर्चा की जानकारी दी। 7 शहर कांग्रेस के नेताओं द्वारा आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम में मुख्यमंत्री द्वारा जो अनाज वितरण योजना चलाई जा रही कोरोनाकाल में अस्थाई तौर पर जो राशन पर्ची बन रही है, उनको बनाने की मांग के साथ कई लोगों को अनाज नहीं मिल पा रहा है उन्हें भी अनाज मिल सके ऐसी व्यवस्था बनाने के साथ बीएलसी योजना के अंतर्गत लोगों को पहले किश्त मिल चुकी है एवं दूसरी किस्त जारी नहीं हुई है उन्हें जल्द दूसरी किस्त प्रदान करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष असगर बासु अली शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला कार्यवाहक अध्यक्ष पप्पू यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित थे 8 आज परासिया में जन अभियान परिषद नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं कोरोना वॉलिंटियर्स के परिवार के कुल 46 व्यक्तियों के लिए त्रिकटु काढ़ा जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक को प्रदान किया .. साथ ही इसके निर्माण की विधि, मात्रा एवं उपयोग की समयावधि आदि की जानकारी से भी अवगत कराया गया। इसके पहले भी नगरीय क्षेत्र के 33 परिवारों के लगभग 132 सदस्यों को त्रिकटु चूर्ण उपलब्ध कराया जा चुका है। 9 लोधीखेड़ा के 18 साल के ऊपर के 200 नागरिकों को को-वैक्सीन की पहली डोजलगाई गई नगर के युवाओं में वेक्सीनेशन को लेकर उत्साह दिखाई दिया जिसमें 18+ के युवा एवं युक्तियों शामिल रही, अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से कुछ अव्यवस्थाएं भी दिखाई दी, अव्यवस्थाओ के कारण युवाओं को भारी भीड़ का सामना करना पड़ा, साथ ही कई युवाओं को वैक्सीन की डोज खत्म होने की वजह से वापस घर लौटना पड़ा। 10 असंगठित कामगार कांग्रेस ने आज निगमायुक्त हिमांशु सिंह को 500 से अधिक हस्ताक्षरयुक्त ग्यापन सौंपकर नरसिंहपुर नाका एवं खजरी चौक पर सुलभ शौचालय बनाए जाने की मांग की है। कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के निर्देश पर संगठन के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, ब्लाक समन्वयक लवकेश यादव, नगर कार्यकारी अध्यक्ष क्रिस वस्त्राणे, निगम ग्रामीण अध्यक्ष मितेंद्र सिंह, राजू यादव ने निगम आयुक्त से मिलकर.. मजदूरों की महत्वपूर्ण मांग से उन्हें अवगत कराया.. और नरसिंहपुर नाके पर जहां बडी संख्या में निर्माण मजदूर एवं सब्जी विक्रेता एकत्रित होते हैं, उनकी नित्य क्रिया हेतु शौचालय बनाए जाने की मांग रखी। 11 शासकीय महाविद्यालय सौंसर द्वारा अपने प्राध्यापक और पी.जी.कॉलेज छिंदवाड़ा के पूर्व प्राचार्य का सेवानिवृति समारोह ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से "प्राचार्य हो तो ऐसा" थीम पर मनाया गया... जिसमें संपूर्ण देश से लेकर दुबई तक के शुभेच्छु सहभागियों ने प्रो. जैन के वैविध्यपूर्ण जीवंत व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे। उच्चशिक्षा विभाग भोपाल में पदस्थ उपसंचालक राजीव जैन ने प्रो.यू.के. को जीवन भर विद्यार्थी की तरह सीखने वाला, संकट मोचक व स्पष्टवादी इंसान कहकर दूसरी पारी खेलने की शुभकामनाएं दी।