Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-May-2021

शुक्रवार को खंडवा कलेक्टर कार्यालय के बाहर अलग ही नजार नजर आया। एक सख्स आगे भाग रहा था और जिले का शीर्ष मीडिया उसका पीछा कर रहा था। लेकिन दुम दवाकर भागते हुआ यह सख्स न तो कोई अपराधी है न ही इन्होने कोई अपराध किया है। फिर भी आप सोच रहे होंगे कि आखिर मीडिया से मुंह छिपाकर भाग क्यों रहा है। दरअसल यह सख्स खंडवा जिले के सयुंक्त कलेक्टर है। जिनके गले में कलेक्टर अनय द्विवेदी ने जवरजस्ती PRO की घंटी बांध दी है। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिनके पास जनसम्पर्क विभाग भी है उन्हें ठेंगा दिखते हुए जनसम्पर्क अधिकारी ब्रजेश शर्मा को कार्यमुक्त कर सयुंक्त कलेक्टर प्रमोद कुमार पण्डे को PRO का अतिरिक्त प्रभार दिया था। प्रभारी PRO 5 दिनों में मीडिया को कोई सूचना प्रदान नहीं कर पाए। शुक्रवार को पत्रकारों ने प्रभारी PRO की क्लास लगा डाली। इस दौरान PRO जानकारी देने की जगह भागने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद चारो और अजब कलेक्टर के गजब PRO की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि शायद यह पहल देश का पहला ऐसा PRO है जो मीडिया से मुंह छिपाकर भाग रहा है।