Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-May-2021

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना अंतर्गत डाबरपुरा क्षेत्र से भोपाल की रहने वाली एक 19 साल की युवती को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुक्त कराया है। बताया है कि मुक्त कराई गई युवती को भोपाल से लाया गया था और यहां पर डाबरपुरा में उससे मजदूरी कराई जा रही थी। युवती को मात्र 20 हजार रुपए देकर उसकी मां से झूठ बोलकर लाया गया। बाद में बंधुआ मुक्ति को लेकर काम करने वाले एक एनजीओ तक यह मामला पहुंचा तो जिला प्रशासन के अधिकारियों को शिकायत हुई इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिए एक्टिव हुई और डाबरपुरा में छापा मारकर यहां से उक्त युवती को मुक्त कराया गया। बाईट 1- विजय शर्मा तहसीलदार बैराड़ बाईट 2- नरेश भदौरिया समाज सेवी