Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-May-2021

कोरोना महामारी के बीच भाजपा और संघ ने यूपी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, कोरोना के कारण बदले हालात में भाजपा अगर सीधे चुनाव में उतरती है तो उसे नुकसान की संभावना भी है। दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ संघ के सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी शामिल हुए। कोरोना की दूसरी लहर में जिस हिसाब से यूपी में अव्यवस्था सामने आई है, उससे यूपी सरकार के साथ-साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की छवि भी खराब हुई है। ऐसे में मीटिंग में तय किया गया है कि एक अभियान चलाकर मोदी और योगी की छवि को सुधारा जाएगा। इस काम में पार्टी के साथ-साथ संघ भी सहयोग करेगा।