Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-May-2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र नसरुल्लागंज में क्षत्रिय कलौता समाज के प्रतिष्ठित हवेली परिवार ने कोरोना संकट के बीच एक अनोखी मिशाल पेश की है। हवेली परिवार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र नसरुल्लागंज में 1 अलमारी, 10 पंखे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई में 4 कूलर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष सारस्वत को सौपे गए। इस अवसर पर संतोष पटेल पूर्व पार्षद सोनू पटेल, संजय पटेल सहित हवेली परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। हवेली परिवार का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी के मौसम में पंखे कूलर से काफी रहत मिलेगी।