Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-May-2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में नवागत कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। 2012 बैच के IAS अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर झारखण्ड के रहने वाले है। वे IIT कानपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक है। इससे पहले चंद्रमोहन ठाकुर मंडला में सहायक कलेक्टर, सिरोंज और गंज बासौदा में SDM छतरपुर में जिला पंचायत सीईओ, अपर आयुक्त जनजातीय विकास, PEB में संचालक और अनूपपूर में कलेक्टर के पद पर रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रमोहन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपने गृह जिले की कमान सौंपी है। चंद्र मोहन ठाकुर के सामने जिले में कोरोना नियंत्रण के साथ ही अवैध उत्खनन को रोकना बड़ी चुनौती रहेगी।