Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-May-2021

एक तरफ लॉकडाउन से तो दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से आम जनता लगातार परेशान है । और पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर भाजपा के पास रटा रटाया एक ही जवाब है । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने के चलते पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है और जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम गिरेंगे तो पेट्रोल डीजल के दाम भी कम होंगे । इतना ही नहीं भाजपा विधायक कृष्णा गौर ने तो आम जनता को पेट्रोल डीजल की बात न करने की सलाह देते हुए यह तक कह डाला कि आम जनता घर पर रहे और सुरक्षित रहे तो ज्यादा बेहतर है । बरहाल अगर सरकार चाहे तो वेट टैक्स में कटौती करके पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम कर सकती है ।