Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-May-2021

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सोनिया भरद्वाज सुसाइड कांड को लेकर कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के समर्थन में आ गए है। शुक्रवार को एक प्रेससवार्ता के दौरान उन्होंने उमंग सिंघार का बचाव करते हुए एक बार फिर हनीट्रैप की CD की बात दोहराई है। कमल नाथ ने कहा कि मेरे पास भी हनीट्रैप की CD है। कमल नाथ ने कहा कि सिंघार मामले में सरकार ओछी राजनीति न करे वर्ना परिणाम ठीक नहीं होंगे। कमल नाथ के वयं के बाद हनीट्रैप कांड ने एक बार फिर कई नेताओं और अधिकारीयों की नींद उड़ा दी है।