Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-May-2021

मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने अपनी विधानसभा में खटारा एम्बुलेंस भेजने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा है। दरअसल मामला खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र का है। पिछले दिनों मंत्री शाह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए नई एंबुलेंस की घोषणा की थी। बुधवार की शाम वे अपने क्षेत्र के लिए निकले तो इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने वहां एंबुलेंस भेज दी। एंबुलेंस नई की बजाय पुरानी थी। मंत्री की नाराजगी के बाद अफसरों ने उन्हें समझाया। फिर मंत्री ने एंबुलेंस को धक्का लगाया तो भी वह स्टार्ट नहीं हुई।