Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-May-2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा कोरोना मरीज से लूट का मामला सामने आया है। शहर के शुगरफैक्ट्री चौराह निवासी केवलराम कुश्वाह अपने ससुर हरनाम सिंह को कोरोना के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकृत की गई नर्मदा हास्पिटल लेकर पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें 15 हजार रुपये प्रतिदिन के जमा करने का बोला और कहा कि आपके पास आयुष्मान कार्ड है इसलिए 10 हजार रुपये रोज बेड चार्ज लगेगा। इसके साथ ही दवा और जांच के पैसे अलग से लगेंगे। नर्मदा हॉस्पिटल में 7 मरीज आयुष्मान कार्ड से इलाज करा रहे है, जिनसे हॉस्पिटल पैसा वसूला जा रहा है। मुख्यमंत्री आदेश के अनुसार आयुष्मान कार्ड पर निशुल्क उपचार किया जाना चाहिए लेकिन नर्मदा हास्पिटल में इस आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है, वहीं ईएमएस टीवी सवांददाता ने सीएम के गृह जिले सीहोर के नर्मदा हास्पिटल पहुंचकर पड़ताल की तो मरीज और उनके परिजनों ने पीड़ा जाहिर की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के बाद भी हमें बेड चार्ज, सीटी स्केन सहित दवाओं के पैसे देने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं इस अस्पताल में एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं, जो यहां आते ही नहीं। यहाँ बीएचएमएस डॉक्टर कोविड के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वही एक मरीज के परिजन कि वह घर का सोना बेचकर भाई का इलाज करा रहे है उन्होंने बताया कि 15 हजार बेड चार्ज लिया जा रहा है जब इस पूरे मामले को लेकर ईएमएस टीवी ने सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया से बात कि तो उनका कहना है कि यह पूरा मामला संज्ञान में आया है, तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।