Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-May-2021

भोपाल संभाग आयुक्त कविंद्र कियावत ने सीहोर जिले के आष्टा और इछावर में बैठक आयोजित ली जिसमे कोरोना संक्रमण के प्रभावी ढंग से रोकथाम एवं उपचार के संबंध में निर्देश दिए। उन्होने कहा कि किल करोना अभियान के तहत सर्वे की गति बढ़ानी होगी। सर्वे में यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी व्यक्ति सर्वे से छूटे नहीं। यह सर्वे अन्य योजनाओं के सर्वे की तरह नहीं है। यह महामारी से युद्ध स्तर पर लड़ने के लिए किया जा रहा सर्वे है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम को बढ़ावा देना होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन सांई मनोहर, सीईओ जिला पंचायत हर्ष सिंह, एसपीएसएस चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।