Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-May-2021

एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में कोविड माफिया हावी है और बीजेपी नेता कोरोना काल में पैसे लेकर अस्पतालों के बेड और रेमडेसिविर बेच रहे हैं।यह नया माफिया है, जो कोरोना काल में पैदा हुआ है। कमलनाथ ने इसे कोविड माफिया नाम दिया। टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर में कांग्रेस विधायक रहे बृजेंद्र सिंह राठौर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए।