Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-May-2021

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर में इलाज के लिए आये आदिवासी युवक की मौत के बाद शव बाहन नहीं मिलने पर परिजन उसके शव को रस्सी से मोटरसाइकिल पर बांध कर ले गए। उमरिया जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर मानपुर क्षेत्र में हुई इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. पतौर गांव के 35 साल के सहजन कोल को अचानक पेट में दर्द हुआ. परिजन उसे लेकर मानपुर विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. इलाज शुरू हुआ लेकिन कुछ ही देर में सहजन की मौत हो गई. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन नहीं था और न ही कोई मदद के लिए सामने आया. तब परिजनों ने शव को रस्सियों के सहारे मोटरसाइकिल में बांधा और शव को लेकर गए।