Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-May-2021

कोरोना संक्रमण के बीच अब ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) नाम की बीमारी ने भी चिंता बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमितों को यह बीमारी चपेट में ले रही है। जबलपुर शहर में पिछले 15 दिनों में इस बीमारी ने तीन लोगाें की जान ले ली है। 12 नए पीड़ित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, शहर के निजी अस्पतालों में भी इसके कई मरीजों के भर्ती होने की खबर है। कुछ के आंख व जबड़ा का ऑपरेशन कर निकालना पड़ा है। गौरतलब है कि इस बीमारी में कुछ गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए उनकी आंखें निकालनी पड़ती है. इस बीमारी को‘ब्लैक फंगस' या म्यूकोरमाइकोसिस (Mucomycosis)कहते हैं, जो नाक से शुरू होती है, आंखों से लेकर दिमाग तक फैल जाती है.