Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-May-2021

कोरोना महामारी से मुक्ति और संपूर्ण जगत के कल्याण के लिए कस्तूरबा नगर मंदिर समिति के तत्वाधान में श्रद्धालु घरों में दीपक प्रज्वलित कर 24 तीर्थंकर भगवंतों की चालीसा और भक्तांबर का वाचन परिवार सहित कर रहे हैं। कस्तूरबा नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष सुनील जैनाविन ने बताया कस्तूरबा नगर समाज के लोग सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक भक्ति स्तुति आराधना के साथ तीर्थंकर भगवंतों की चालीसा का वाचन कर रहे हैं। जैन धर्म में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ से लेकर अंतिम 24 वे तीर्थंकर महावीर भगवान की चालीसा में अखंड दिव्य रूप के साथ तीर्थंकर प्रभु के अनंत गुणों की व्याख्या की गई है। जैनाविन ने बताया समाज के प्रत्येक परिवार के बच्चों से लेकर बुजुर्ग अपने-अपने समयानुसार पाठ कर रहे हैं, जो निरंतर अनवरत चलता रहेगा। सभी के उत्तम स्वास्थ की कामना हेतु 12 घंटे का प्रतिदिन अखण्ड भक्तांमर पाठ 30 अप्रेल से निरंतर श्री सुपार्श्वनाथ मंदिर परिवार द्वारा किया जा रहा है