Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-May-2021

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का जबलपुर कनेक्शन 1 गुजरात के मोरबी, सूरत व अहमदाबाद में उजागर रेमडेसिविर के नकली इंजेक्शन का तार जबलपुर से भी जुड़ गया है। गुजरात की मोरबी पुलिस ने जबलपुर के अधारताल क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर ले गई है। आरोपी भगवती फार्मा का संचालक है। उसकी एक दुकान अधारताल तिराहे पर भी है। उधर, इंदौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार दो आरोपियों में भी एक जबलपुर का रहने वाला है। 2 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में वकील और उनके क्लर्कों को लाकडाउन में आवागमन से छूट प्रदान की है। मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक व जस्टिस अतुल श्रीधरन की युगलपीठ ने कहा है कि लाकडाउन के दौरान आवागमन के पास के लिए संबंधित जिले के कलेक्टर या उनके द्वारा नामांकित अधिकारी के पास आवेदन करना होगा। 3 शहपुरा मार्ग पाटन स्थित हरिओम ट्रेडर्स नामक दुकान से गुटका बेचा जा रहा था। पाटन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर व्यापारी को गुटका बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा। दुकान से 36 पैकेट पाउच वाला गुटका, पटाखे तथा 120 किलोग्राम मावा जब्त किया गया है। 4 मप्र हाईकोर्ट ने प्रदेश के डीजीपी को आदेश दिया है कि जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित प्रदेश के बड़े शहरों में रेमडेसिविर व जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को पकडऩे के लिए स्पेशल टीमें बनाई जाएँ। चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक और जस्टिस अतुल श्रीधरन की डिवीजन बैंच ने कहा है कि कालाबाजारी करने वालों के साथ ही उन लोगों को भी गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, जिनसे कालाबाजारी करने वाले इंजेक्शन या दवा प्राप्त करते हैं। 5 जबलपुर में 18+ वालों का जिले में 14 सेंटर्स में वैक्सीनेशन आज किया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी सेंटर्स स्कूल, मंदिर, कम्यूनिटी हाल में बनाए गए हैं। आज आठ मई को जिले में कुल 1490 लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए मैसेज भेजे गए थे। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर शत्रुघन दाहिया के मुताबिक रजिस्ट्रेशन बड़ी संख्या में लोगों ने कराए हैं। वरीयता सूची के अनुसार लोगों को वैक्सीन लगवाने का मैसेज भेजा जा रहा है। इस बार सप्ताह में कुल चार दिन ही वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया गया है। 6 दमोह उपचुनाव को लेकर बीजेपी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी प्रत्याशी ने जहां हार का ठीकरा जीताने की जिम्मेदारी लेने वालों पर फोड़ कर सरकार और संगठन को सकते में ला दिया है। वहीं संगठन द्वारा मलैया परिवार पर की गई कार्रवाई के बाद जबलपुर के बीजेपी विधायक अजय विश्नोई भी खुलकर सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने सवाल उठाया है कि चुनाव में हार की जबावदारी क्या टिकट बांटने वाले और चुनाव प्रभारी भी लेंगे? 7 जबलपुर में स्र5ाइम ब्रांच को शिकायत मिली थी कि ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाया जा रहा है इसमें कुछ ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के सप्लायर्स शामिल है.... यह सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने तफ्तीश की और इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित अरविंद गैस एजेंसी में छापा मारा..... 8 गोहलपुर थानांतर्गत आने वाले उखरी रोड पर आज सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है । इस दौरान ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और हीलियम गैस के 8 सिलेंडर को जप्त कर लिया है और एजेंसी को सील कर दिया है. 9 संस्कारधानी जबलपुर में मौसम का मिजाज आज शाम को अचानक बदल गया। शाम करीब 4 बजे एकएक बादल जोर जोर से गरजने लगे और बिजली भी कड़की। करीब 20 मिनिट की गर्जन तर्जन के बाद बादल जोरदार तरीके से बरसे। करीब आधे घंटे की बारिश में छोटे नाले और नालियां उफान पर आ गये। पानी के साथ जोरदार हवा भी चली। शहर के अनेक इलाकों में कमजोर पेड़ उखडऩे की खबरें सामने आई हैं।