Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-May-2021

गांधी गंज में जिला प्रशासन ने सप्ताह के 5 दिन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अति आवश्यक सामानों की लोडिंग अनलोडिंग की परमिशन दी गई जिसके चलते आज गांधी गंज खुला और लोडिंग अनलोडिंग के साथ फुटकर सामान लेने वालों की भी भीड़ जमा हो गई। एक दुकान में फुटकर सामान बिक्री पर प्रतिबंध के बाद भी अपना सुपर बाजार दुकान संचालक फुटकर ग्राहकों को सामान बेचते मिला। जिला प्रशासन पुलिस और निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की सील कर दी। छिंदवाड़ा के रिहाइशी छेत्र सिविल लाइंस में बीचों बीच स्थित बालाजी हॉस्पिटल प्राइवेट हॉस्पिटल में कोरोना मरीज़ों का उपचार हो रहा है पर परंतु हॉस्पिटल प्रबंधन ने छेत्रवासियों की सुरक्षा के प्रति अपनी कोई ज़िम्मेदारी नही निभाई। हॉस्पिटल का स्टाफ और हॉस्पिटल में उपचार पर रहे मरीज़ों के परिजन कहीं भी PPE किट , ग्लब्स , मास्क छेत्र में फेंक दी रहे हैं और अस्पताल के बाजू में पड़े खाली प्लॉट को बालाजी अस्पताल ने कचरा घर बना दिया है । जिस से छेत्रवासी खासे परेशान है । कोरोना की जंग में मोहन नगर सेवा समिति के सदस्य आगे आकर लोगो की मददकरते हुए भोजन व्यवस्था कर रहे हैं.।सेवा समिति के आमिन खान मनीष भाई निक्की सारवान विशाल सूर्यवंशी आशु अमन अंशुल खरे आदि समीति के सदस्य लगातार सेवा भावना के साथ लोगों की सहायता कर उनकी मदद करने का भरपूर प्रयास कर रहे है। सड़क खोदकर बड़े बड़े पाइप डाले लेकिन जैसे सड़क थी वैसा नही किया गया। बरारीपुरा मोड़ पर बन रहे आनन्दम सिटी के सामने की करीब 300 मीटर की सड़क की काफी दुर्दशा कर दी गई है पहले सीवरेज कम्पनी ने खोदा और बिना पूर्व की तरहः किये छोड़ दिया और अब एक बाद फिर नाले के पानी के बहाव के लिए आनन्दम सिटी के द्वारा सड़क खोद कर पाइप डाला लेकिन मिट्टी वैसे ही छोड़ दिया गया जो कि आवागमन में परेशानी बन रहा है। 8 मई से 17 मई तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है जिसके चलते अब पेंच राष्ट्रीय उद्यान एवं पेंच बफर सफारी की समस्त पर्यटन गतिविधियां उक्त अवधि के लिए बंद की गई हैं इस बारे में पेंच टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक ने बताया कि दिन एवं रात दोनों ही समय पर पर्यटको अब आना प्रतिबंधित किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देश पर पूरे शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । चेकिंग अभियान के दौरान देखने में आ रहा है कि कई लोग बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं जिन्हें समझाइश भी दी जा रही है और चालान भी काटे जा रहे हैं। जब जिंदा थे तो बड़ी उम्मीदों और आशा से अस्पताल पहुंचे थे कि उनका संक्रमण से बेहतर इलाज हो जाएगा और स्वस्थ होकर घर पहुंचेंगे लेकिन स्वस्थ होने की वजह उन लोगों ने जिंदगी यही खो दी दरअसल मई का महीना भी कोरोना संक्रमितों के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है अभी भी हर दिन 25 से 30 लोगों की मौत हो रही है शुक्रवार को भी करीब 32 लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही हर दिन 40 से 50 तक पाजीटिव मिल रहे है। जबकि साढ़े 3 सौ अभी भी सक्रिय पाजीटिव जिले में बताये जा रहे है। अब नगर निगम के द्वारा भी शहर का सर्वे किया जाएगा जिसमें शहरवासियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर एक निर्धारित प्रपत्र में भरा जाएगा इस कार्य में निगम के वार्ड मोहरिर्रो की ड्यूटी लगाई गई है इसके साथ ही उनके साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी रहेंगे इस सर्वे कोरोना किल सर्वे अभियान के माध्यम से शहर में विभिन्न लक्षणों से प्रभावित जनता की डिटेल शाषन तक पहुंचाई जानी है