Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-May-2021

पुलिस प्रशासन की बार-बार ताकीद के बाद भी लोगों के द्वारा अनावश्यक रूप से घरों से निकला जा रहा है इस को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार के निर्देशों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान के मार्गदर्शन में शहर के चारों थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शुक्रवार को प्रातः गैर जरूरी तौर से घरों से बाहर निकले लोगों को पकड़ खुली जेल में बैठा कर उन्हें स्टेडियम ग्राउंड लाया गया तथा यहां योग प्राणायाम पीटी कराकर उन्हें शपथ दिलाई गई के वह गैरजरूरी तौर से घरों से बाहर नहीं निकलेंगे इसके साथ ही सभी को सामाजिक संस्थाओं के द्वारा मास्क का वितरण भी किया गया