Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-May-2021

कोरोना पीड़ितों की सेवा में जुटे कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष और केवलारी के पूर्व विधायक रजनीश हरवंश सिंह कोरोना महामारी में दिनरात कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे हुए है। रजनीश सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन कन्सेट्रेटर मशीनें और ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाईया, इंजेक्शन सहित तमाम आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ वे कोरोना मरीज और उनके परिजन की हरसंभव मदद कर रहे है। रजनीश गांव गांव घूमकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने का आग्रह भी कर रहे है । साथ ही वे कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने, हाथों को बार बार धोने और शारीरिक दूरी का पालन करने करने के लिए जागरूक कर रहे है । ब्यूरो रिपोर्ट सिवनी