Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-May-2021

घोड़ी नहीं मिली, तो गधे पर बैठा दूल्हा ! मध्य प्रदेश के देवास जिले में अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. यहां एक दूल्हे को घोड़ी नहीं मिली, तो वो गधे पर ही बैठ गया. वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा गधे पर मजे से बैठा है और रिश्तेदार नाच रहे हैं. इस बीच एक महिला रुपए न्यौछावर करती भी दिखाई दे रही है. दरअसल, ये मामला देवास जिले की बागली तहसील के करोंदिया गांव का है. देवास से इसकी दूरी करीब 80 किमी है. इसलिए इस वीडियो की तारीख की पुष्टि नहीं हो पा रही. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो तरह-तरह कमेंट्स आने लगे. कुछ ने लिखा- घोड़ी नहीं मिली तो गधे पर बैठ कर ही अपना काम चला लिया. हालांकि, गांव से जुड़े सूत्रों से ऐसी जानकारी भी आई है कि जब दूल्हा दुल्हन को लेने आता है तो गधे पर बैठकर आता है. गांव में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। ब्यूरो रिपोर्ट