Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-Apr-2021

उज्जैन में लगातार कोरोना वायरस बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में संक्रमण रोकने के लिए पुलिस जवानों द्वारा प्रत्येक गली व चौराहा पर ड्यूटी दी जा रही है। ड्यूटी के दौरान करीब 50 से अधिक पुलिस जवान व अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं। इन्हीं पुलिस जवान व अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मूल अब आगे आई है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष है शिव प्रताप सिंह चौहान ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला को दो ऑक्सीजन मशीन व ₹10, 0000 राशि का चेक भेंट किया। यहां जो राशि भेंट की गई है उससे पुलिस जवानों के लिए स्वास्थ्य उपकरण लिए जाएंगे गौरतलब है कि करणी सेना मूल द्वारा इसके पहले भी 50 ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य सामग्री सामाजिक संस्थाओं को भेंट की गई।