Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Apr-2021

जबलपुर में कोरोना संक्रमण ने अप्रैल में अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। कोरोना संक्रमण की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सितंबर 2020 में जब कोरोना पीक पर था, तो 5700 के लगभग लोग संक्रमित हुए थे। अब ये संख्या तीन गुना बढ़ गई। बीते मार्च की तुलना में छह गुणा लोग तेजी से संक्रमित हुए हैं। 27 दिनों में 11 हजार 147 लोग कोरोना से ठीक हुए। मौत ने इस बार अपनों को ज्यादा दर्द दिया। सरकारी आंकड़ों में 134 की तुलना में मुक्तिधामों व कब्रिस्तानों में 12 सौ से अधिक लोगों की कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार हुआ। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण काबू में रहा और संक्रमित होने की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। बरगी के मगरधा गांव में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों के घरों पर आसमान से पत्थर बरसने लगे। एक किमी क्षेत्र में बरसते पत्थरों के चलते कई के घर क्षतिग्रस्त हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया, तब वहां इंटकवेल के लिए ब्लास्टिंग करने वाली कंपनी के लोग भागे। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 700 गांवों में पानी सप्लाई के लिए रु&ञ्ज कंस्ट्रक्शन कंपनी बरगी पायली प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके लिए यहां इंटकवेल का काम होना है। विस्फोटक की तीव्रता इतनी तेज थी, एक किमी के दायरे में पत्थर उछल कर बिखरे। मगरधा गांव सबसे पास में है पति द्वारा घर में सौतन लाना महिला को नागवार गुजरा। वह सौतन के साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी। पति समेत ससुराल वालों की प्रताडऩा से पहले उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रांझी पुलिस ने मामले में 20 दिन बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। रांझी थाने में 6 अप्रैल को मेडिकल से सूचना मिली थी, मुुंडी टोरिया निवासी रोशनी चौधरी (26) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उसे 5 अप्रैल को मेडिकल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया था पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने जबलपुर कलेक्टर से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए कलेक्टर को प्रदान किए उन्होंने मांग की है कि इस निधि का उपयोग उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उन परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में किया जाए जो कोरोना महामारी के चलते किए गए लॉकडाउन से प्रभावित हुए हैं। कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो बीपीएल सूची में पूर्व में शामिल थे लेकिन आधार वेरिफिकेशन ना होने के चलते वह पात्रता से बाहर कर दिए गए हैं ऐसे परिवार भी चिन्हित किए जाएं ताकि उनको गेहूं चावल के अलावा अन्य खाद्य सामग्री प्रदान की जा सके एक और कोरोना संक्रमण का असर तेजी से फैला हुआ है। शहरी क्षेत्रो में कर्फ्यू लगा हुआ है और लोग घरों में कैद होकर रह रहे है ऐसे चोर भी मौके का फायदा उठाकर घरो को निशाना बना रहे है। उखरी के मधुबन कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी के घर में अज्ञात चोरी कर ली। चोरो ने घर में रखी लाखों रुपये की सोने चांदी के जेवर और नगदी उड़ा दी हैं। अज्ञात चोरों ने चोरी को उस वक्त अंजाम दिया जब घर के लोग अपने परिजनों के घर किसी काम से गये हुए थे। घर के लोग जब दूसरे दिन घर सामान लेने आये तो उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्तव्यस्त पड़ा हुआ है राष्ट्रीय आपदा कोविड 19 के बढ़ते प्रभाव से रेल कर्मचारियों के इस महामारी से अपने जीवन खतरे में डाल कर इस रेल के कर्मचारी रेल को चलाकर देश सेवा का उत्कृष्ट मिशाल पेश कर रहें हैं जिसमें उनको अपनी जान तक देनी पड़ रही है। इस बात को लेकर पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष आर पी भटनागर बहुत ही व्यथित हैं। कर्मचारियों की समस्या और उनकी स्वास्थ्य को लेकर लगातार वे और मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक और रेलवे के सीएमडी से लगातार फोन पर संपर्क कर कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ समस्याओं के समाधान करने के लिए मांग कर रहे हैं कोरोना का साइड इफेक्ट दिखने लगा है। कृष उपज मंडी में रात दो से सुबह छह बजे तक ही व्यापार हो पाएगा। इसके बाद धंधा करने वालों की दुकान एक महीने के लिए सील कर दी जाएगी। नगर निगम कमिश्नर की ओर से जारी इस आदेश के बाद हड़कंप मचा हुआ है। निगमायुक्त संदीप जीआर के मुताबिक कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए यह निर्णय लिया गया है। सुबह आठ बजे तक की छूट देने का कुछ लोग बेजा फायदा उठा रहे थे। निगमायुक्त ने कृषि मंडी का निरीक्षण करने के साथ ही व्यापारी संघों से भी चर्चा की। हाई कोर्ट के निर्देश पर करीब 4 साल पहले जिला प्रशासन और नगर निगम ने मदनमहल पहाड़ी पर जमे अतिक्रमण को हटाया था,उसके बाद नगर निगम ने लाखों रु खर्च कर पहाड़ी में कीमती वृक्षारोपण किया था आज उसी पहाड़ी पर अचानक ही भीषण आग लग गई आग लगने की वजह क्या है इसकी जानकारी अभी तक नहीं लगी है....... एनएच 7 के देवताल स्थित मदनमहल पहाड़ी में सुबह अचानक ही आग लगी गई,धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते काफी बड़े इलाके को जला दिया,बताया जा रहा है कि पहाड़ी में आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगो ने तुरंत ही दमकल विभाग को दी पर उनकी तरफ से आग बुझाने का प्रयास नही किया गया