Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-Apr-2021

सरकारी का शादी ऑफर, SP देंगे डिनर, SDM करेंगे सम्मानित मध्यप्रदेश के भिंड जिले के दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को लॉकडाउन में यादगार बना सकते हैं। जिले के SP मनोज कुमार सिंह ने जिले के दूल्हा- दुल्हन से आह्वान करते हुए कहा कि लॉकडाउन में दस लोगों की मौजूदगी में शादी समारोह आयोजित करें। ऐसे जोड़े को हम आपको बंगले पर डिनर देंगे। दरअसल भिंड में शादी समारोह में लोग कम भीड़ जुटाएं, इसके लिए अच्छी पहल की गई है। सिर्फ 10 लोगों की मौजूदगी में शादी करने पर नव दंपती को SP मनोज कुमार सिंह बंगले पर डिनर दिया जाएगा। इस दौरान एसपी अपने परिवार के साथ मौजूद रहेंगे। साथ ही दूल्हा- दुल्हन को लेने के लिए सरकारी वाहन जाएगा। लहार SDM आर ए प्रजापति ऐसे दूल्हा- दुल्हन को सम्मानित करेंगे।