Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-Sep-2026

CM बोले- राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि शिव गरीबों के और राम अमीरों के भगवान हैं। वहीं भाजपा अमीरों की पार्टी है।सोमवार को दिल्ली में एक सम्मेलन में रेवंत रेड्डी से पूछा गया था कि कांग्रेस दक्षिण में लोकप्रिय है लेकिन उत्तर पूर्व और पश्चिम भारत में उतनी मजबूत क्यों नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस दक्षिणी राज्यों में सफल है लेकिन उत्तर भारत में कमजोर रही है। इसकी वजह भाजपा पर भगवान राम को चुरा लेने का आरोप लगाकर बताई।उन्होंने आरोप लगाया- हम द्रविड़ हैं जबकि उत्तर भारत के लोग आर्य हैं। हम शिव के भक्त हैं और आर्य भगवान राम के भक्त हैं। भाजपा ने राम को चुरा लिया है। यह भावना और आस्था का मामला है। डेढ़ साल बाद पाकिस्तान पहुंचे भारतीय अधिकारी ऑपरेशन सिंदूर के करीब डेढ़ साल बाद भारत ने SCO की बैठक में शामिल होने के लिए अपना एक सीनियर अधिकारी पाकिस्तान भेजा है।विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी और भारत के SCO को-ऑर्डिनेटर आलोक डिमरी सोमवार से इस्लामाबाद में शुरू हुई बैठक में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं। यह बैठक बुधवार तक चलेगी। बैठक में पाकिस्तान की अध्यक्षता में होने वाले SCO के कार्यक्रमों आने वाली बैठकों की तैयारियों और संगठन से जुड़े दूसरे मुद्दों पर चर्चा होगी। पाकिस्तान में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिए जाने की भी संभावना है। दिल्ली की जज का रेप पीड़ित बच्ची को स्पेशल लेटर दिल्ली की ट्रायल कोर्ट जज रजनी रंगा ने 10 साल की रेप पीड़ित बच्ची के लिए फैसला सुनाने के बाद एक खास लेटर लिखा। इसमें उन्होंने कहा- हम तुम्हारा बचपन तो नहीं लौटा सकते लेकिन तुम्हारी हिम्मत याद रखेंगे। जिसने तुम्हें चोट पहुंचाई वह अब कभी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा।दिल्ली हाईकोर्ट ने अब इस लेटर को बच्ची या उसके परिवार तक पहुंचाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने इसे ‘करेज नोट’ यानी साहस का संदेश बताया। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) को इसे प्रिंट कर दो हफ्ते में बच्ची तक पहुंचाने को कहा गया है। हिमाचल के मनाली में बर्फबारी राजस्थान में ओले गिरे हिमाचल प्रदेश के मनाली में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के बाद चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.7 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। प्रदेश के अन्य भागों में भी तापमान में बड़ी गिरावट आई है। राजस्थान में सोमवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से जयपुर बीकानेर और चूरू में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम बदलने से रात में अचानक ठंड बढ़ गई। शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और अगले 2-3 दिनों में तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। भारत को एशियन गेम्स में 5वां गोल्ड नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में मंगलवार को भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया। वे महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।यह व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड है। इससे पहले भारत 4 स्वर्ण पदक भी जीत चुका है। इंडिया को इस एडिशन में 5वां गोल्ड मेडल मिला है।शूटिंग के महिला ट्रैप इवेंट का सिल्वर मेडल जीता है। महिला ट्रैप शूटिंग में भारतीय टीम ने 328 अंक हासिल किए। इस टीम में नीरू आशिमा अहलावत और मनीषा कीर शामिल रहीं।