Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-Sep-2026

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा-आवारा कुत्तों पर क्या कार्रवाई हुई? मध्य प्रदेश में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या और उनसे जुड़ी घटनाओं को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी मांगी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में दर्ज स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच 3 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे सरकार की रिपोर्ट की समीक्षा करेगी। इसके बाद हाईकोर्ट की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को प्रस्तावित है। एमपी में 103 पंचायत पदों पर वोटिंग मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए आज 103 पदों पर मतदान हो रहा है। प्रदेश में पंच सरपंच जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के कुल 4235 पदों पर उपचुनाव होना था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 604 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए जबकि बड़ी संख्या में पदों पर नामांकन दाखिल नहीं हुए। कुछ पद न्यायालय की रोक के कारण मतदान से बाहर हैं। अब 4 पंच 79 सरपंच और 5 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए वोटिंग हो रही है। एमपी सरकार सितंबर में तीसरी बार कर्ज ले रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पहले 2500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने के बाद अब डॉ. मोहन सरकार फिर 1500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज केंद्रीय मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भोपाल दौरे से पहले लिया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को मुंबई में सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी होगी और बुधवार को राज्य सरकार को कर्ज की राशि मिल जाएगी। हाईकोर्ट ने शाही मस्जिद की याचिका खारिज की उज्जैन में सिंहस्थ के लिए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रही शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा मंगलवार को भी तोड़ा जाएगा। सोमवार को हुए पथराव और हंगामे के बाद पुलिस की निगरानी में देर रात मस्जिद के नीचे बनी दुकानों का सामान हटाया दिया गया। इसके बाद सड़क के दायरे में आ रहे हिस्से को हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। इधर शाही मस्जिद कमेटी की याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद उसे खारिज कर दिया। 4 दिन बारिश नहीं निकलेगी तेज धूप मध्य प्रदेश में अब तेज बारिश का दौर थमने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले 4 दिन तक प्रदेश में कोई मानसूनी सिस्टम एक्टिव नहीं है। इसके चलते कई हिस्सों में तीखी धूप खिलने का अनुमान है। भोपाल इंदौर उज्जैन और ग्वालियर संभाग में इसका असर ज्यादा रहेगा। इधर बुधवार-गुरुवार से प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू होने के आसार हैं। वर्तमान में राजस्थान और पंजाब के कई जिलों से मानसून लौट चुका है। मानसून की वापसी की रेखा मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से तक पहुंच गई है। ऐसे में सबसे पहले उज्जैन और ग्वालियर संभाग से मानसून की विदाई होने के संकेत हैं।