Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Apr-2021

MP में बीच सड़क पर गिरी लाश MP के विदिशा मेडिकल कॉलेज में कोरोना शव के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई है। सड़क पर दौड़ते शव वाहन से डेड बॉडी नीचे गिर गई। इसके बाद हड़कंप मच गया है। लोगों के चिल्लाने के बाद वाहन रोक कर शव को दोबारा अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। शव गिरने का वीडियो सामने आया है। सूत्रों के अनुसार वाहन में दो शव ले जाने की क्षमता है, लेकिन उसमें तीन शव रखे हुए थे। जैसे ही वाहन ने रफ्तार पकड़ी स्ट्रेचर पर रखा शव दरवाजे से टकराया। इसके बाद दरवाजा टूट कर नीचे शव के साथ गिर गया। बयूरो रिपोर्ट विदिशा