Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Apr-2021

ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह सीहोर एसपी एसएस चौहान द्वारा थाना नसरुल्लागंज एवं गोपालपुर पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को कोरोना ड्यूटी के दौरान बरतने वाली सावधानियां एवं अपने कर्तव्य का निर्वहन स्वयं को बचाकर करने की समझाइश दी गई । इस संबंध में हम होंगे कामयाब गाने के माध्यम से सभी का प्रोत्साहन किया गया । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव, एसडीओपी नसरुल्लागंज प्रकाश मिश्रा डीएसपी महिला सेल अर्चना अहीर, रक्षित निरीक्षक कविता डामोर थाना प्रभारी नसरुल्लागंज कंचन सिंह एवं थाना प्रभारी गोपालपुर उप निरीक्षक आरके व्यास सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा । नसरुल्लागंज से शिवराजसिंह राजपूत