Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-Apr-2021

प्रशासन ने कोरोना कफ्र्यू भले ही आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए लागू किया हो लेकिन कफ्र्यू का प्रभाव उन परिवारों पर देखने को मिल रहा है जो रोज मजदूरी कर अपने परिवारों को चला रहे थे। शहर के सदर बाजार और ट्रांसपोर्ट नगर के समीप झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मजदूर परिवारों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से सहायता की लिए गुहार लगाई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने रोज कमाकर अपने परिवार चलाने वाले इन परिवारों की भरपूर मदद की थी जिससे उनके सामने रोटी का संकट खड़ा नहीं हो पाया था लेकिन इस वर्ष कोई भी उनकी सुध नहीं ले रहा है जिस कारण उनके सामने संकट खड़ा हो गया है।