Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Apr-2021

माँ की मौत फिर भी मैदान में डटे ये अधिकारी सीहोर।कोरोना काल मे कर्तव्य और सेवा की मिसाल सीहोर सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने पेश की है।मंगलवार को डॉ डेहरिया की माँ का निधन हो गया था और वह शुक्रवार को वापस काम पर लौट आए और पदभार संभालते ही उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाना शुरू कर दिए है।डॉक्टरों से के साथ बैठक कर उन्होंने कोविड सेंटर टीकाकरण,ऑक्सीजन उपलब्धता और बनाए जा रहे नवीन कोविड सेंटरों की जानकारी ली।मालूम हो कि जब डॉ डेहरिया इनसे पूर्व भोपाल सीएमएचओ थे ।उस समय वह संक्रमण के दौरान कई दिनों तक बिना घर गए ड्यूटी करते रहे।उस समय सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर भी काफी चर्चाओं में रही थी।जब वह अपने घर के बाहर दूर बैठकर अपने परिवार से मिल रहे थे।