Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Apr-2021

कोरोना से इंदौर शहर के बिगड़ते हालात में स्थानीय प्रशासन और सरकार के साथ ना मिलने से एक प्रेससवार्ता के दौरान कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा अस्पताल में भर्ती ओर में हर दिन अस्पतालों में लोगों की सेवा के लिए जा रहा हूँ। शहर के मंत्री सांसद विधायक गायब है। कलेक्टर एडीएम मेरे फ़ोन नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि मई सभी से विनती करता हूँ कि दलगत राजनीती से ऊपर उठकर शहर में कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। इतना कहते ही विधायक शुक्ला भावुक हो उठे और उनकी आँखों से आंसू झलक गए ।