Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Apr-2021

कोरोना को भूल जश्न में डूबे भाजपा अध्यक्ष जहा एक और पूरे प्रदेश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना हो रही मौतों के चलते श्मशान तक में जगह नहीं बची है। वही दूसरी ओर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नुमाइंदे बर्थडे पार्टी मनाने में व्यस्त हैं। शहडोल में 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू है। इसके बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। उन्हें लड्‌डुओं से तौला जा रहा है। आतिशबाजी की जा रही है। यह स्थिति तब है, जब शहडोल में कोरोना के 790 एक्टिव केस हैं और 19 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। darasal 13 अप्रैल को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह का जन्मदिन था। कलेक्टर ने जिले में लॉकडाउन लगाते हुए नवरात्र पर्व, अन्य धर्मों के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया था। शनिवार-रविवार के बाद 16 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन लागू है।