Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Apr-2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से गुरुवार को हेलीकॉप्टर और विमान द्वारा प्रदेश भर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की आपूर्ति की गई । जबलपुर में भी आज विमान द्वारा इंदौर से रेमडेसिवीर इंजेक्शन की खेप पहुँची । डुमना विमानतल पर सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया ने इंजेक्शन प्राप्त किये । सीएमएचओ डॉ कुररिया ने बताया जबलपुर को आज रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 39 बॉक्स प्राप्त हुये हैं । उन्होंने बताया कि प्रत्येक बॉक्स में 48 इंजेक्शन हैं । सीएमएचओ के कहा कि शासन के निर्देशानुसार आज प्राप्त हुये रेमडेसिवीर के 39 बॉक्स में से 29 बॉक्स मेडिकल कॉलेज को और 10 बॉक्स जिला अस्पताल को आबंटित किये गये हैं । गौरतलब है कि जबलपुर जिले को मात्र 1872 रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिले है। जबकि जबलपुर में आसपास के जिलों के मरीजों को भी रैफर किया जा रहा है।