Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Apr-2021

प्रदेश सरकार के लाख दावे के बाबजूद प्रदेश में कारोनो संक्रमितों के इलाज के लिए आक्सीजन और रेडमेसिवर की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता नहीं हो पा रही है। इसको लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी सरकार को घेर रहा है। सरकार के मंत्री ने सीहोर प्रवास के दौरान अपना बचाव करते हुए कहा कि कोरोना कमलनाथ सरकार के समय आया था उन्हें जब संक्रमण रोकना था, तो वह जैकलिन के साथ आइफा अवार्ड की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस का काम सिर्फ विरोध करने का है। कांग्रेस ने वैक्सीन का भी विरोध किया था और लाशों पर भी राजनीति कर रही है।