Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Apr-2021

जिले के कोविड पर्यवेक्षण और नियंत्रण के प्रभारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जिला पंचायत सभाकक्ष में क्राईसिस मेनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित कर कोरोना संक्रमण से बचाव और कोविड मरीजों के उपचार के लिए की जा रही गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान श्री सारंग ने कहा कि गुरुवार रात 10 बजे से 21 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कफ्र्यू जिले के नगरीय क्षेत्र में रहेगा। खास बात यह है कि जब मंत्री विश्वास सारंग कोविड 19 सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनके साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग साथ थे, जो निरीक्षण के समय सेंटर की चौड़ी गलियों को पतला कर रहे थे। इस दौरान मंत्री खुद ही सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर सके।